Advertisment

आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्वाेत्तर के
तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. अजय कुमार भी मौजूद रहे.

इस दौरान झारखंड में संगठन की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की. साथ ही सरकार के कामकाज की भी जानकारी दी. सदस्याता अभियान के वर्तमान स्थिति के भी जानकारी दी. नवनियुक्त झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी. उनसे भी झारखंड में संगठन के स्थिति को लेकर राजेश ठाकुर ने चर्चा की. बता दें कि आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के पद खाली हो गया था जिसके बाद अविनाश पांडेय को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कांग्रेस ने अविनाश पांडेय को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी बनाया गया है. अविनाश पांडेय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर हैं. इनकी नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की है. इसको लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणु गोपाल ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की.

अविनाश पांडेय फिलहाल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. झारखंड में इन्हें आरपीएन सिंह के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक अविनाश पांडेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...