सब्जी खरीदने के विवाद में 2 समुदायों में पथराव, 3 लोग घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में दो समुदायों में सब्जी खरीदने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया। मामले में एक पक्ष के तीन लोग घायल है। इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। बताया जा रहा है कि पंचगछिया में सब्जी हाट में बच्चे सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों में विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्ष के युवक आमने सामने हो गए। दोनों में विवाद शुरू हुआ उसके बाद पथराव होने लगा।

मौके पर नवगछिया SP और SDO पहुंचे और मामले को शांत कराया

घटना में एक पक्ष के तीन युवक मोहम्मद शोएब, अब्दुल खान और मोहम्मद इनामुल घायल हो गया। तीनों का गोपालपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बवाल फिर भी शांत नहीं हुआ। इसके बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

सामने से शराब पीकर हाथ में चाकू लेकर आया था – दूसरा पक्ष

घायल युवक ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि सामने से शराब पीकर हाथ में चाकू लेकर आया था, मारपीट करने लगा, सर पर चोट है। मामले को लेकर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हमलोग को और गोपालपुर थाना की यह सूचना मिली थी कि पचगछिया गांव में दो पक्षों की बीच झगड़ा हुआ है। जिसके बाद गोपालपुर थाना मौके पर पहुंची और फिर एसडीपीओ और एसडीओ और मैं खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी देखें :

2 समुदाय के 16 से 18 वर्ष के जो लड़के हैं उनका आपस में सब्जी के दुकानें है – पुलिस

सूचना मिली कि दो समुदाय के 16 से 18 वर्ष के जो लड़के हैं उनका आपस में सब्जी के दुकानें है। जहां उनका विवाद हुआ। वहीं विवाद थोड़ा बढ़ गया जिनकी बीच थोड़ी बहुत मारपीट हुई है। उसी विवाद में एक पक्ष की तरफ से कुछ और लड़के लोग भी आ गए। उन लोगों के द्वारा यहां आकर के बकझक हुई है। थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की हुई है जो हमलोगों को पता चला है। तुरंत हीं पुलिस पहुंच गई थी तो स्थिति एकदम सामान्य है। कहीं कोई टेंशन नहीं है। हमलोग दोनों पक्षों से आवेदन लेंगे और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़े : अपनी सरकार से खफा हैं JDU MLA गोपाल मंडल, कहा – बेलगाम हैं अधिकारी…

राजीव कुमार की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...