Ranchi: झारखंड में आज हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई, 5 फरवरी की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट की बैठक के बाद CM Hemant सोरेन ने मंत्रियों के साथ मीडिया से बातचीत की, इस दौरान सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
CM Hemant सोरेन ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि जो बजट केंद्र सरकार लेकर आई है उसको गौर से देखिए किस तरह से चीजों को बदला जा रहा है। कृषि की बात हो या या अन्य सेक्टर की, इसमें क्या प्रावधान हुआ है?
इस बजट में दाल चावल तक महंगी हो गई है
मीडिया के द्वारा कोयला, खनिज के महंगे होने के सवाल पर भी सीएम भड़के, उन्होंने कहा आप कोयला खनिज लोहा की बात कर रहे हैं क्या रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं। इस बजट में दाल चावल तक महंगी हो गई है।
असम में अभी भी लोग गुलामी का जीवन जी रहे हैं…
CM Hemant से जब असम दौरे पर पूछा गया तब उन्होंने वहां के चाय बगानों में काम कर रहे मजदूरों की स्थिति बताते हुए कहा कि असम में विचित्र स्थिति है, वहां लगता है कि देश के अंदर देश है. वहां अंग्रेजी चुंगल का एहसास हुआ. अभी तक वहां ऐसा लगता है लोग गुलाम ही हैं।
Highlights


