JMM के 6 नेताओं ने रांची मेयर के लिए भरा नामांकन, पार्टी किसे देगी अपना समर्थन?

Ranchi: झारखंड में नगर निकाय चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। नामांकन की तिथि खत्म हो चुकी है भाजपा ने रोशनी खलखो और कांग्रेस ने रमा खलखो को समर्थन दिया है लेकिन अब JMM किसे समर्थन देगी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें रांची मेयर पद के लिए 6 झामुमो नेताओं ने नॉमिनेशन दाखिल किया है। 6 नेताओं के नामांकन के बाद अब पार्टी दुविधा में है कि किसका समर्थन किया जाए.

इन झामुमो नेताओं ने किया नामांकन

JMM के जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें कैटरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, वीरू तिर्की, सुजीत विजय आनंद लकड़ा और अजीत लकड़ा शामिल हैं.

झामुमो नेताओं को पार्टी के समर्थन का इंतेजार

जिन JMM ने नेताओं ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है उन्होंने खुद को झामुमो का सच्चा सिपाही बताया है।महिला उम्मीदवारों को पार्टी के समर्थन की आश है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस की तरफ से महिला उम्मीदवारों को समर्थन दिया गया है। कई उम्मीदवार खुद को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अनुयायी मानते हैं, कुछ का कहना है कि वो जनता की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और आगे उनके लिए काम करने के लिए तैयार हैं ,हालांकि अब देखना होगा पार्टी कब इन उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी।

 

 

 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...