पिता की मौत के बाद बहन को भाई ने घर से निकाला, लगाई गुहार

दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर कुंवारी बहन, बीजेपी नेता ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

धनबाद : पिता की मौत के बाद- जिले में भाई ने मानवता को शर्मसार करते हुए पिता की मौत के बाद

कुंवारी बहन को डोली में बिठा कर विदा करने के बजाए ऐसे ही घर से निकाल दिया.

अब भाई की प्रताड़ना से तंग आकर बहन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के

दरबार में गुहार लगाकर थक चुकी हैं. बहन को धनबाद एसडीएम कोर्ट के समीप

भाजपा नेताओं का सहारा मिला और उन्होंने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर उक्त महिला को न्याय नहीं मिला तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन भी की करेगी.

bahan1 22Scope News

भाई और भाभी पर बहन ने लगाया मारपीट का आरोप

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. भाई और भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें घर में रहने नहीं देते हैं और मारपीट भी करते हैं. अभी फिलहाल वह अपनी बड़ी बहन के घर पर रह रही हैं. जिले के सभी अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन किसी प्रकार की कोई मदद अधिकारियों ने नहीं की. आज फिर एसडीएम से मिलने आईं थी. बहन ने कहा कि न्याय की आस में सभी जगह भटक रही हूं, बस मुझे सुरक्षित रहने की जगह मिल जाए. यही गुजारिश है.

पिता की मौत के बाद : महिला को न्याय नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन- बीजेपी

वही मौके पर भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के ऊपर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि एक तरफ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम करती है वहीं दूसरी तरफ जनता सरकार के द्वार भटक रही है. इस सरकार में अधिकारियों का मन बढ़ा हुआ है. अगर उक्त महिला को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...