रोहतासः रोहतास थाना क्षेत्र का सपना हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतक विद्या देवी के पति चंदन कुमार ने बताया कि कल रात्रि 8:00 बजे अपनी पत्नी को सपना हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। चिकित्सकों ने मृतक महिला के पेट में दो बच्चा बतलाया। प्रसव के दौरान पहला बच्चा नॉर्मल हुआ, जबकि दूसरे बच्चे की डिलेवरी के दौरान ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने ही 1 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करवाई, जिसके लिए परिजनों से ₹7000 रुपये और ऑपरेशन के लिए ₹15000 लिया गया। लेकिन आखिरकार महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद डॉक्टर सहित सभी नर्स हॉस्पिटल छोड़कर भाग खड़े हुए। इससे नाराज परिजन और जाप के समर्थक सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे, इनकी मांग बिना रजिस्ट्रेशन प्राइवेट अस्पतालों को बंद करवाने की थी।
रिपोर्टः दयानाथ तिवारी


















