पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्टों में डर, कश्मीर टूर कैंसल कर शिफ्ट हुए शिलॉन्ग-गैंगटोक की ओर

211
पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्टों में डर, कश्मीर टूर कैंसल कर शिफ्ट हुए शिलॉन्ग-गैंगटोक की ओर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिस्टों में डर, कश्मीर टूर कैंसल कर शिफ्ट हुए शिलॉन्ग-गैंगटोक की ओर
Advertisment

रांची: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद पर्यटकों के बीच भय का माहौल है। अप्रैल-मई की छुट्टियों में कश्मीर की वादियों में सुकून तलाशने वाले सैलानी अब शिमला, मनाली, शिलॉन्ग, चेरापूंजी, दार्जिलिंग, गैंगटोक, कालिंगपोंग, मसूरी और नैनीताल जैसे अपेक्षाकृत सुरक्षित और शांत पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

Advertisment

झारखंड चैम्बर की टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल के मुताबिक, इस सीजन में कश्मीर जाने वाले 90 फीसदी पर्यटकों ने अपनी टिकट रद्द करवा ली है। श्रीनगर और जम्मू के लिए बुक किए गए टूर पैकेज भी बड़ी संख्या में कैंसल किए गए हैं। बताया गया कि करीब 4000 लोगों ने जम्मू जाने वाली ट्रेन की बुकिंग तक रद्द करा दी है।

झारखंड टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद लोगों में गहरी चिंता है। उनके अनुसार, अब तक 80 फीसदी पर्यटकों ने कश्मीर जाने का प्लान रद्द कर दिया है और शेष भी जल्द ही ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “सिर्फ आज मेरे ट्रैवल एजेंसी से 75 लोगों ने टिकट कैंसल कराया है। अब पर्यटक ऐसे स्थानों की जानकारी ले रहे हैं, जहां सुरक्षा का खतरा न हो।”

नामकुम निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने सात लोगों के साथ मई में कश्मीर जाने के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन अब वो गैंगटोक जाने का विचार कर रहे हैं। कोकर निवासी शुभम गुप्ता ने भी कश्मीर यात्रा को जान का खतरा बताते हुए योजना बदलने की बात कही। वे अब केरल और शिलॉन्ग जैसे सुरक्षित गंतव्यों पर जाना चाहते हैं।

इस बीच, कश्मीर के प्रति कम होते आकर्षण का असर फ्लाइट किरायों पर भी दिख रहा है। आमतौर पर रांची से श्रीनगर वाया फ्लाइट का किराया ₹15,000 के करीब होता है, लेकिन अब यह घटकर ₹8,000-10,000 तक आ गया है।


Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates