Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर की सरकार हिस्सा नहीं है Congress, सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

डिजीटल डेस्क : जम्मू-कश्मीर की सरकार हिस्सा नहीं है Congress, सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को सियासी लिहाज से काफी अहम बयान दिया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि- ‘कांग्रेस हमारी सरकार का हिस्सा नहीं है, वे हमें बाहर से समर्थन दे रहे हैं’।

बता दें कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को पूर्ण बहुमत मिला और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनी, लेकिन कांग्रेस इस सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने प्रयास करेगी उमर सरकार

शुक्रवार को श्रीनगर में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर कहा कि- ‘विधानसभा में बहुमत से इस संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ था। सदन में कांग्रेस के सदस्य भी मौजूद थे। यह प्रस्ताव जीवित है और खारिज नहीं हुआ है। हमें राज्य का दर्जा मिल जाए, हम इस मामले को आगे बढ़ाएंगे।

…कुछ लोगों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रस्ताव में कुछ भी नहीं था। अगर प्रस्ताव में कुछ भी नहीं था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में बार-बार क्यों बात करते हैं’।

सीएम उमर अब्दुल्ला
सीएम उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला सरकार ने गठित की तीन सदस्यों वाली कैबिनेट उप-समिति

इसी क्रम में सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि –‘जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने के बाद सरकार राजनीतिक कैदियों के मामलों की पैरवी करेगी और उनकी रिहाई सुनिश्चित करेगी।

…आज की कैबिनेट बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय तीन सदस्यों वाली कैबिनेट उप-समिति का गठन करना था, जो सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पृष्ठभूमि में समग्र दृष्टिकोण अपनाएगी।

…समिति कैबिनेट को एक रिपोर्ट सौंपेगी और हम देखेंगे कि आरक्षण नीति को तर्कसंगत बनाने के लिए हम किस हद तक जा सकते हैं’।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...