अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद सीएम नीतीश ने लिया संज्ञान, BPSC अध्यक्ष और सचिव को किया तलब

पटना : राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर लाठी खाने के बाद BPSC परीक्षार्थियों की आवाज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक आखिरकार पहुंच गई.

67वीं बीपीएससी (BPSC) की पीटी परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है

और आयोग के अध्यक्ष और सचिव को किया तलब किया है. बैठक में मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे.

सीएमओ (CMO) की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है.

बीपीएससी की परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव के विरोध और एक पाली में

परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुधवार को सड़क पर उतर आए.

बीपीएससी ऑफिस के सामने सैकड़ों की तादाद में परीक्षार्थी प्रदर्शन करने पहुंच गए.

इस दौरान झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

BPSC: नई तारीखों का एलान

बता दें कि पेपर लीक के बाद 67वीं बीपीएससी (BPSC) की पीटी परीक्षा रद्द हो गई थी

लेकिन इसके लिए नई तारीखों का भी एलान हो गया है.

हालांकि अभ्यर्थी परसेंटाइल सिस्टम लागू और दो पालियों में होने वाली परीक्षा का विरोध कर रहे हैं.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी की दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा

और परसेंटाइल सिस्टम लागू होने के चलते इसमें धांधली होने की आशंका है.

इसलिए अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए फिर से शेड्यूल करने की मांग कर रहे हैं.

हालांकि पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई और पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया.

अब इस दिन होगी BPSC 67वीं प्री परीक्षा

पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग थी कि BPSC परीक्षा एक दिन में ही आयोजित की जाए. इसके साथ ही इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाए. अभ्यर्थियों की मांग की थी कि दो दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी तो दोनों दिन परीक्षा का सवाल का लेवल अलग-अलग होगा इसलिए दो दिन की जगह परीक्षा एक ही दिन में ली जाए.

20 और 22 सितंबर को होगी परीक्षा

बता दें कि BPSC 67वीं प्री परीक्षा 20 सितंबर और 22 सितंबर 2022 दो दिन में आयोजित होगी. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 726 पद भरे जाएंगे और इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को बिहार स्टेट गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

बिष्टुपुर में बनेगा वेद पाठशाला, छात्रों को मिलेगा वेद और शास्त्र का ज्ञान

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img