Ramgarh-रामगढ़ जिला समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा की विशालकाय प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दुहराया. दिलीप दांगी ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि यह भगवान बिरसा के संघर्ष का ही परिणाम है कि हमें अंग्रेजों से आजादी मिली. हम उनकी कुर्बानियों को जन्म जन्मानतर तक भूला नहीं सकते. शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का जो रास्ता हमें बिरसा ने दिखलाया है, वह हमें सदियों तक काम आयेगा, बिरसा की सीख से ही हम अपनी तमाम चुनौतियों का सामना करेंगे. बिरसा मुंडा बहुत ही कम उम्र में देश और समाज के लिए अपनी कुर्बानी दी. इस अवसर पर ज्ञानी कुमार, संजय महतो, नवनिर्वाचित जिला पार्षद धनेश्वर महतो, जिला पार्षद तपेश्वर महतो, नवनिर्वाचित मुखिया किशन राम मुंडा, नीरज मंडल,सोमू खान, मोहर लाल महतो, विनोद कुशवाहा, राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, ललन सिंह, कैलाश महतो, मंगल मुंडा, अरुण महतो, सुखदेव महतो, मुकेश महतो, शशि गिरी, रघुवीर यादव, संजू महतो, सुखदेव महतो, मुकेश महतो सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता समारोह में मौजूद रहें. रिपोर्ट- मुकेश कुमार सिंह
122वीं पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...
झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...
JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...
झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...
CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...
CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...

















