‘मिस यूनिवर्स बिहार’ का खिताब जीतने के बाद डॉ. शांभवी का मधुबनी में भव्य स्वागत

मधुबनी : मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब जीतने के बाद डॉ. शांभवी झा गुरुवार यानी 15 मई को जब अपने गृह जिला मधुबनी पहुंची तो उनका जगह-जगह पर भव्य व शानदार स्वागत किया गया। शहर के आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शांभवी को सम्मानित किया गया। मिथिला की इस बेटी की सफलता पर जिले भर में खुशी की लहर है।

Goal 3 22Scope News

डॉ. शांभवी झा ने न सिर्फ मुधबनी व मिथिला का बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है – लोग

लोगों ने कहा कि डॉ. शांभवी झा ने न सिर्फ मुधबनी और मिथिला का बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। उनके आत्मविश्वास, मेहनत और प्रतिबद्धता से आज लाखों बेटियों को प्रेरणा मिल रही है। शांभवी मूल रूप से कलुआही प्रखंड के बरदेपुर गांव की रहने वाली हैं। वह गुजरात के वडोदरा में पली-बढ़ीं और वर्तमान में वहीं डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता जीतेंद्र झा और मां नीली झा शिक्षा जगत से जुड़े हैं। उनकी छोटी बहन अनुष्का झा आईआईटियन हैं।

यह भी पढ़े : Ladies Special : बिहार में आज से शुरू होगी पिंक बस सेवा, CM नीतीश देंगे तोहफा

यह भी देखें :

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...