घुस लेते स्टेट फूड कॉरपोरेशन के AGM गिरफ्तार

खगड़िया : स्टेट फूड कॉरपोरेशन के एजीएम मोहम्मद शाहिद रजा को एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अलौली के हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड के प्रोपराइटर संतोष कुमार को पिछले कई माह से आरोपित एजीएम तंग तबाह कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने इसकी जानकारी निगरानी विभाग पटना को दी। उनके लिखित शिकायत के आधार पर निगरानी के पदाधिकारी ने छानबीन कर शिकायत में सत्यता पाई।

निगरानी विभाग के बुने हुए जाल में घूसखोर एजीएम मो. शाहिद रजा आखिरकार फंस गए। मामला एक लाख पांच हजार रुपए घूस से संबंधित है। सनद रहे फर्म के प्रोपराइटर संतोष कुमार स्टेट फूड कॉरपोरेशन में चावल की सप्लाई किया करते थे। चावल की गुणवत्ता को लेकर एजीएम मोहम्मद शाहिद रजा घूस मांग रहे थे। इसी सिलसिले में पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी सहित के नेतृत्व में छापामारी कर घूसखोर एजीएम को उनके यशोदानगर स्थित किराए के मकान (आवास) से एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...