Agneepath Scheme: गोपालगंज में उपद्रवियों ने गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को किया आग के हवाले

गोपालगंज : गोपालगंज में उपद्रवियों ने गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को किया आग के हवाले- केंद्र सरकार की

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर

15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को आग के हवाले कर दिया.

इस घटना के बाद अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में किया.

वहीं उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

train aag gopalganj 22Scope News

ट्रेन को रोककर लगायी आग

बताया जाता है कि गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से पटना जा रही थी. इसी बीच सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने ट्रेन को रोककर अपने कब्जे में लिया. उसके बाद यात्रियों को बाहर निकालकर ट्रेन की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया. इस बीच यात्री घंटों भूखे, प्यासे सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर तड़पते रहे.

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों ने दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार और सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने कई घंटे से सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर भूखे प्यासे यात्रियों को बिस्कुट और पानी का वितरण किये. इसके बाद पुनः उसी ट्रेन से यात्रियों को पटना भेजा गया.

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई- एसडीपीओ

इस बीच सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि जो भी उपद्रवी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उसके बाद उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: सुशील

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...