Advertisment

Agnipath Scheme Protest : तीसरे दिन भी जबरदस्त विरोध

बिहार में आज फिर बनाया ट्रेनों का निशाना

पटना।

बिहार के अलग अलग शहरों में सेना में नई भर्ती स्कीम ‘अग्निपथ’ के खिलाफ लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा .

आज भी सुबह से युवाओ के समुह निकाल कर अलग स्टेशन में जाकर विरोध दर्ज कराया .

वही समस्तीपुर में आज सुबह जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी.

ट्रेन की दो बोगियां जलकर खा हो गई. यह हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन की घटना है.

इधर, बेगूसराय में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है.

बरौनी- कटिहार रेल खंड के लखमीनिया स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी आगजनी कर विरोध जता रहे हैं.

आरा के कुल्हड़िया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम है. आरा स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी है.

दानापुर रेल खंड के विहिया रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा.

बिहिया स्टेशन के पश्चिमी रेल क्रासिंग पर अब भी भारी संख्या में उपद्रवी मौजूद हैं.

एसडीपीओ और एसडीओ मौके पर पहुंचे चुके हैं. वही आरा रेलवे स्टेशन पर कई अप और डाउन में ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है

वहीं इसे लेकर स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए .

जानकारी अनुसार आरा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, हावड़ा इलाहाबाद विभूति एक्सप्रेस, पटना भभुआ एक्सप्रेस लगी हुई है.

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...