Commercial Advertisment

दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे चार्जिंग स्टेशन, Jio BP and TVS Motor के बीच बनी सहमति

Jio BP and TVS Motor के बीच बनी सहमति

New Delhi– जियो बीपी और टीवीएस मोटर कंपनी के बीच देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों की चार्जिंग के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा खड़ा करने पर सहमति बन गयी है.

यह जियो-बीपी के नेटवर्क पर आधारित होगा.

इस प्रस्तावित साझेदारी के तहत, टीवीएस के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों को जियो-बीपी के व्यापक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी,

अन्य इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए भी यह चार्जिंग स्टेशन खुले रहेंगे.

ग्राहकों को व्यापक और विश्वसनीय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए एसी चार्जिंग नेटवर्क के साथ

डीसी फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क भी बनाया जाएगा.

Jio BP and TVS Motor को है इस क्षेत्र में महाभारत हासिल 

इलेक्ट्रिफिकेशन के क्षेत्र में दोनों कंपनियां को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महारत हासिल है.

कंपनियां अपनी इस महारत का उपयोग भारतीय बाजार में करेंगी ताकि ग्राहकों को नया अनुभव दिया जा सके.

Jio BP अपने इलेक्ट्रानिक वाहन चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशनों को जियो-बीपी पल्स ब्रांड के तहत चलाता है.

जियो-बीपी पल्स ऐप से ग्राहक आसानी से आस-पास के चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं.

जियो-बीपी एक मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम भी बना रहा है जो सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाएगा.

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उत्पादों और संबंधित तकनीकों को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

TVS iQube की 12,000 से अधिक यूनिट की बिक्री की जा चुकी है

लॉन्च के बाद से कंपनी अपने पहले हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube की 12,000 से अधिक यूनिट बेच चुकी है.

टीवीएस आईक्यूब एक स्मार्ट,कनेक्टेड और व्यावहारिक ईवी है जो ग्राहकों की दैनिक आवागमन की जरूरतों को पूरा करता है.

कंपनी 5-25kW की रेंज में दो और तिपहिया वाहनों का एक पूरा पोर्टफोलियो तैयार कर रही है,

जो अगले 24 महीनों के भीतर बाजार में उतारा जाएगा.

यह साझेदारी,देश में दोपहिया और तिपहिया ग्राहकों को ईवी अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी

और साथ ही भारत के नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...