सीयूजे एवं दक्षिण कोरिया के बीच टैंडम कक्षा पर बनी सहमति

रांचीः झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय-सीयूजे (Central University Of Jharkhand) एवं दक्षिण कोरिया के हंगूक विदेशी भाषा अध्ययन विभाग के बीच अगले सोमवार से टैंडम कक्षा की शुरुआत पर सहमति बनी है। इसको लेकपर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

कोरोना काल के बाद से लगातार दोनों विश्वविद्यालयों ने अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहमति से यह निर्णय लिया कि दोनों विश्ववदिद्यालयों के 12-12 छात्र ऑनलाइन माध्यम से टैंडम कक्षा के माध्यम से भाषा एवं संस्कृति , आर्थिक एवं अंतर्राष्ट्रीय राजनीती से समबन्धित विषयों का अध्ययन करेंगे।

22 3 22Scope News

इस कक्षा में मुख्यतः सेकंड सेमेस्टर फोर्थ सेमेस्टर के बच्चों को शामिल किया जाता है। इस कक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि हजारों किलोमीटर की दूरियों को मिटाते हुए छात्रों को नेटिव स्पीकर्स के साथ वार्तालाप एवं संवाद को स्थापित करना जिससे छात्र पूर्ण रूप से भाषायी दक्षता के साथ-साथ उस देश की संस्कृति का ज्ञान पूर्ण रूप से नेटिव स्पीकर्स के माध्यम से प्राप्त कर सकें।

तीन वर्षों से हो रही है कक्षा

विगत तीन वर्षों से झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय लगातार छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कोरियाई छात्रों के साथ टैंडेम कक्षा को कार्यान्वित कर रहा है। झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास जी के मार्गदर्शन में संचालित टैंडेम कक्षा शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना काल के बाद एक बहुत ही अनूठी पहल है और झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा पढ़ रहे छात्रों के बीच सर्वांगीण विकास करने का एक सुनहरा अवसर है।

छात्रों के बीच यह बहुत ही लोकप्रिय है एवं छात्रों में इस कक्षा को लेकर अति उत्साह है। इसमें भाग लेने के लिए होड़ लगी रहती है। इस टैंडेम कक्षा के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि कुमार मिश्रा एवं सुदूर पूर्व भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रबीन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि बहुत ही पारदर्शिता के साथ इस कक्षा के लिए बच्चों का चयन किया जाता है।

एक मार्च से शुरू होकर यह 4 महीने तक चलता है। भारतीय नई शिक्षा निति को ध्यान में रखते हुए और भी कई टैंडेम कक्षा की शुरआत कोरिया के अन्य विश्वविद्यालयों के साथ करने की योजना है। बुसान विदेशी भाषा अध्ययन विश्वविद्यालय के साथ बहुत जल्द ही टैंडेम कक्षा की शुरुआत करने की योजना है।

Saffrn

Trending News

रांची की विकास यात्रा में जुड़ा एक और अध्याय, 303 करोड़...

Ranchi: आज रांची की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

बिहार कृषि ऐप पर अब मिलेगी उर्वरक की रियल टाइम जानकारी,...

Patna: किसानों को बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री...

जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए...

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का...

Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश;तीन गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर...

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए राजधानी में पावर सब स्टेशन का...

पटना : राजधानी पटना में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेसू की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिसके तहत राजधानी में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img