खेत में नंगे पांव उतरे जामताड़ा के कृषि पदाधिकारी, बोले : किसानों की मेहनत में प्रशासन सहभागी बनेगा

जामताड़ा: जामताड़ा में इन दिनों जहां एक ओर लगातार बारिश के चलते धान की रोपाई पिछड़ रही है, वहीं दूसरी ओर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए खुद खेत में उतरकर मिसाल पेश की। उन्होंने नंगे पांव कीचड़ भरे खेत में जाकर किसानों के साथ धान की रोपाई की और संदेश दिया कि प्रशासन किसानों के साथ हर कदम पर खड़ा है।

लव कुमार ने बताया कि जामताड़ा में अब तक मात्र 30 फीसदी खेतों में ही धान की रोपाई हो सकी है, जबकि आमतौर पर सावन के पहले और दूसरे सप्ताह तक 70 प्रतिशत खेतों में रोपाई पूरी हो जाती है। इस बार 14 जून से 16 जुलाई तक लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे किसान समय पर बीज (बिचड़ा) नहीं डाल पाए।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जामताड़ा जिले में अब तक 389.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि जुलाई के अंत तक 660 मिमी वर्षा का अनुमान है। अत्यधिक बारिश से खेतों में जलजमाव हो गया और रोपाई का कार्य बाधित हुआ।

अब बारिश थमने के बाद खेतों से पानी निकालने का कार्य जोरों पर है और 17 जुलाई से किसान पुनः खेतों में उतर गए हैं। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मौसम साफ होते ही खेतों में हल्का सूखापन लाने की कोशिश की जा रही है, ताकि जल्दी से जल्दी बीज डाला जा सके और रोपाई पूरी हो।

लव कुमार ने खेतों में काम कर रहे किसानों से संवाद भी किया और उन्हें तकनीकी सहायता तथा बीज वितरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि उत्पादन को लक्ष्य के अनुरूप पहुंचाने के लिए प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।

रिपोर्टर: चुमन कुमार

Munger-Mirza Chowki Four Lane: मुंगेर से साहिबगंज तक सफर होगा सुगम,...

Munger-Mirza Chowki Four Lane: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच...

Bihar Gati Project: बिहार में सड़क, पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को...

Bihar Gati Project: बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों...

Amity University Jharkhand: ‘संगठन 2026’ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, 150 से...

Amity University Jharkhand, रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में इंटर-अमिटी इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर को किया गया। विश्वविद्यालय की...