द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल-2026 का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री व पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज बधाई बैंक्वेट हॉल पटना में बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल-2026 का उद्घाटन किया। बता दें कि इसमें सौ से अधिक आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश के साथ-साथ विदेशों के आमों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है।अमरीका और वियतनाम जैसे देशो के आमों के किस्मों की प्रदर्शनी लगी है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमों के स्टालों का निरीक्षण किया

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमों के स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजन को लेकर बिहार में अभियान चलाना है। यूरिया के लिए किसानों को लाइन नहीं लगना पड़े इसे सर्व सुलभ कराना है। स्टाटप की प्लानिंग भी कर रहे हैं। बिहार सरकार नई नर्सरी नीति लागू करने जा रही है। इसमें अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि इस विभाग में धमाका नहीं हो रहा है। हम भोकाल नहीं बनाते हैं हम सरोकार बनाते हैं। जो हमारे धरती पर उपजेगा उसमें अपना नाम जोड़ा जाएगा।

Mantri Vijay Sinha 1 5 22Scope News

बिहार की धरती कृषि, बागवानी और विशेष रूप से आम उत्पादन की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में विख्यात है – मंत्री विजय सिन्हा

मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज बधाई बैंक्वेट हॉल पटना में बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल-2026 में सम्मिलित होकर उपस्थित किसान भाइयों-बहनों, नर्सरी उद्यमियों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यानिकी विशेषज्ञों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी सम्मानित प्रतिभागियों को संबोधित किया। बिहार की धरती कृषि, बागवानी और विशेष रूप से आम उत्पादन की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में विख्यात है। यह महोत्सव केवल आम की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि बिहार की कृषि विरासत, उद्यानिकी क्षमता और किसान उद्यमिता के उत्सव का प्रतीक है।

Mantri Vijay Sinha 3 3 22Scope News

Mantri Vijay Sinha 2 6 22Scope News

हमारा प्रयास है कि बिहार के आमों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध हो – विजय सिन्हा

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध आमों जर्दालु, मालदह, लंगड़ा और कृष्णभोग सहित अन्य उत्कृष्ट किस्मों की विशेषताओं पर भी चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि बिहार के आमों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध हो, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। जय किसान! जय बिहार!

Mantri Vijay Sinha 4 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विकास की नई उड़ान में उद्योग, निवेश व जनभागीदारी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...