BAU में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

रांची. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, BAU के कुलपति डॉ. एस सी दुबे, BAU के वैज्ञानिक सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की समीक्षा बैठक

इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने BAU/ ICAR एवं इससे संबद्ध झारखंड के संस्थानों में हो रहे अनुसंधान और उसके निष्कर्ष पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय बौद्धिक कार्यशाला करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य अनुसंधान के परिणाम से राज्य की जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाना और उससे अवगत कराना है। इसके साथ ही अनुसंधान से हासिल हुए परिणाम से राजस्व बढ़ोत्तरी की संभावना को भी तलाशने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में गत वर्ष की कार्य योजना पर अमल की समीक्षा के साथ वर्तमान वर्ष में प्रस्तावित कार्य योजना की रूप रेखा एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय में शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। 0समीक्षा बैठक में विशेष सचिव प्रदीप हजारी भी उपस्थित रहे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...