लखनऊ में बनेगा AI City, CM Yogi ने भूमि की आरक्षित, जल्द बनेगी यूपी की AI और ड्रोन पॉलिसी

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : लखनऊ में बनेगा AI City, CM Yogi ने भूमि की आरक्षित, जल्द बनेगी यूपी की AI और ड्रोन पॉलिसी। सियासत में अपने अध्यात्म और आस्था ओत-प्रोत जीवनशैली से अलग ही पहचान रखने वाले यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ नए दौर के नई तकनीक को भी उतने ही संजीदा हैं।

प्रदेश के युवाओं के लिए नवीतनम तकनीकी सुविधा मुहैया कराने को CM Yogi ने बिना किसी हो-हल्ला के एक नायाब पहल की है।

नए दौर में स्मार्टफोन और लैपटॉप फ्रेंडली वाले युवाओं की पहली पसंद बने एआई (AI) को लेकर भी CM Yogi ने यह खास पहल है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुत जल्द AI City बनेगा।

राज्यपाल से मिले सीएम, जल्द बनेगी एआई और ड्रोन पॉलिसी

शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर CM Yogi ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। उससे पहले CM Yogi  आदित्यनाथ ने लखनऊ में ही अधिकारियों की एक अहम बैठक ली।

उसी में उन्होंने AI तकनीकी और AI City बनाने संबंधी अहम दिशानिर्देश दिए। CM Yogi ने बताया कि –‘लखनऊ में AI City के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इससे (AI से) संबंधित पॉलिसी यथाशीघ्र लाई जाए। इस परियोजना पर काम तेज किया जाना चाहिए।

हमें ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेनिंग के लिए भी प्रस्ताव मिले हैं। इसकी बेहतर संभावनाओं का लाभ लेने के लिए हमें यथाशीघ्र अपनी ड्रोन पॉलिसी लागू करनी चाहिए’।

लखनऊ में शुक्रवार शाम राज्यपाल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ में शुक्रवार शाम राज्यपाल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन के लिए कानपुर के साथ ही नोएडा में शुरू होगा सुविधा दफ्तर

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने युवाओं से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें जरूरी हिदायतें दीं।

प्रदेश का पूरा फोकस अपने यहां के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके बिजनेस आइडिया को परवान चढ़ाने के लिए ब्याजमुक्त लोन मुहैया कराने पर है। उसके लिए स्टार्टअप पर पूरा फोकस है।

उसी क्रम में सीएम योगी ने अधिकारियों ने कहा कि – ‘स्टार्ट अप पंजीकरण के लिए कानपुर के साथ-साथ नोएडा में भी सुविधा कार्यालय प्रारंभ कराया जाए।

आईटी सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर आज आईटी-आईटीईइंस का ग्लोबल हब बन कर उभरा है। प्रदेश में IT-ITeS टेस्टिंग सेंटर की स्थापना का प्रयास करें’

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img