आरा रेलवे स्टेशन बना रील बनाने का अड्डा, सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे हैं कई सवाल

90
आरा रेलवे स्टेशन बना रील बनाने का अड्डा, सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे हैं कई सवाल
Advertisment

आरा : आरा आजकल फेमस होने के लिए रील बनाने का जुनून इस कदर लोगों के बीच छाया हुआ है। लोग कहीं भी किसी भी सार्वजनिक स्थल पर भी रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर से आरा रेलवे स्टेशन पर खुलेआम रील बनाने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि इस तरह से आरा जंक्शन के रेलवे प्लेटफार्म पर युवक एवं युवती सरेआम रील बना रहे हैं।

Advertisment

Health Department Add 1 22Scope News

अंदर बिना डर भय के रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थल पर रील बना रहे हैं

तस्वीरों को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से इनके अंदर बिना डर भय के रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थल पर रील बना रहे हैं। उसके सामने आने के बाद यात्रियों के संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्रियों के सुरक्षा की जिम्मेदारी राजकीय रेल थाना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ के जिम्मे होता है। लेकिन कहीं भी रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान नजर नहीं आ रहे हैं।

Ara Junction 1 22Scope News

बिना किसी डर के रील शूट करके फेमस होने के लिए यह लोग सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं

जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशन जैसे स्थल पर खुलेआम रूप से बिना किसी डर के रील शूट करके फेमस होने के लिए यह लोग सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं खुलेआम भोजपुरी फूहड़ गानों पर यात्रियों के सामने रील बना रहे हैं और इनको रोकने वाला कोई नहीं है। अभी तक इन पर कोई कारवाई नहीं हो पाई है।

Ara Junction 2 22Scope News

RPF इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है

वहीं तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं इस मामले पर आरा के आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना यह है कि इन रिलबाजों पर कबतक कार्रवाई हो पाती है।

Ara Junction 3 22Scope News

यह भी पढ़े : वर्दी में रील्स पर सख्ती, लेकिन नया आदेश नहीं – पुलिस मुख्यालय

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement