लखनऊ को CM Yogi की विशेष सौगात, 2 साल में बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ : लखनऊ को CM Yogi की विशेष सौगात, 2 साल में बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर। उत्तर प्रदेश की राजधानी में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए CM Yogi आदित्यनाथ ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में CM Yogi ने प्रस्तावित इंटरनेशनल कन्वेंशन कम एग्जीबिशन सेंटर के स्वरूप, निर्माण प्रक्रिया, लागत आदि विषयों पर विमर्श किया।

CM Yogi ने कहा कि राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त, विश्वस्तरीय हाईटेक कन्वेंशन- सह-एग्जीबिशन सेंटर की आवश्यकता है। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण आवास विकास और एलडीए के संयुक्त तत्वावधान में किया जाना चाहिए।

राज्य सरकार भी इसमें वित्तीय सहयोग करेगी। इसके लिए निर्माण कार्य के लिए CM Yogi ने  दो वर्ष की अवधि तय की है।

बहुउपयोगी होगा लखनऊ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘कन्वेंशन सेंटर को बहुउपयोगी बनाया जाना चाहिए। कन्वेंशन सेंटर ऐसा हो जहां बड़े सांस्कृतिक, राजनीतिक, राजकीय, धार्मिक समारोह गीत-संगीत के कंसर्ट पूरी भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हो सकें।

एग्जीबिशन सेंटर सभी प्रकार के मेलों और प्रदर्शनियों की मेजबानी करने में सक्षम हो। …यहां ओपन थियेटर भी हो। समीप ही होटल इंडस्ट्री के लिए भूमि आरक्षित रखी जाए’

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘भवन की वास्तुकला में भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब हो, साथ ही जल और ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाला हो। कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, हमारे विशिष्ट खान-पान, लोककला, लोकसंगीत का सतत प्रदर्शन भी किया जाना चाहिए।

कन्वेंशन सेंटर में छोटे, बड़े और भारी वाहनों की बेहतर पार्किंग, फायर सेफ्टी, प्रसाधन और फ़ूड कोर्ट आदि की व्यवस्था भी अवश्य ही रखी जानी चाहिए’।

सीेएम योगी आदित्यनाथ।
सीेएम योगी आदित्यनाथ।

कुशल भीड़ प्रबंधन और 10 हजार लोगों की क्षमता वाला होगा इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर

हाल ही में सम्पन्न यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की चर्चा करते हुए CM Yogi ने कहा कि ऐसे आयोजनों में लाखों की संख्या में लोगों का आगमन होता है। ऐसे मौकों पर क्राउड मैनेजमेंट की जरूरत होती है, कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी हॉल की रूपरेखा तय करते समय इसका ध्यान रखा जाए।

कन्वेंशन सेंटर के प्रस्तावित स्वरूप पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने CM Yogi आदित्यनाथ को बताया कि वृंदावन योजना में जहां वर्ष 2020 में डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ था, वहां 32 एकड़ की भूमि उपलब्ध है, जिस पर इसका निर्माण कराया जा सकता है।

यहां चारों ओर से अच्छी कनेक्टिविटी है। लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाले इस कन्वेंशन सेंटर में अलग-अलग ऑडिटोरियम होंगे। बैठक कक्ष, वीआईपी लाउंज की भी व्यवस्था है। विशाल परिसर में पंचतत्वों को प्रदर्शित करती विशेष ‘पंच वाटिका’ आकर्षण का केंद्र होगी।

Saffrn

Trending News

 Ranchi University Result Update: 6 साल बाद गलती सुधरी, फेल छात्रों...

रांची विश्वविद्यालय ने 2017-20 और 2018-21 सत्र के जेनरिक विषय विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। करीब 1100 फेल छात्रों को एवरेज मार्क्स देकर...

 Indian Bank Theft Case: रांची की अपर बाजार शाखा से गोपनीय...

रांची के इंडियन बैंक अपर बाजार शाखा से संवेदनशील बैंक दस्तावेज और ग्राहक अभिलेख चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद, धोखाधड़ी की आशंका...

 Treasury Scam Update: लेखा शाखा में जमे पुलिसकर्मियों पर सख्ती, 48...

 झारखंड सशस्त्र पुलिस मुख्यालय ने लेखा शाखा में 3 साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया।...

Jharkhand High Court News: अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची DC को...

 झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग की अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची उपायुक्त को अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान सचिव और DC को अगली सुनवाई...

 JPSC Answer Key Controversy: 24 घंटे में दूसरी आंसर-की, फिर भी...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की दूसरी आंसर-की 24 घंटे में जारी की, लेकिन पुराना नोटिस ही अपलोड किया। कई उत्तरों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img