Advertisment

Ranchi: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत

Ranchi: खबर राजधानी रांच से है। एयर फोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह रांची पहुंचे हैं। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। वे रांची में होने वाले एयर शो में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। रांची पहुंचकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। एयर शो में शामिल होना है। बता दें कि, 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम में एयर शो होगा।

Ranchi: मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

वहीं आज से 20 अप्रैल 2025 तक नामकुम थाना अंतर्गत आर्मी ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में सभी मांस और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में अनुण्मडल पदाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत नामकुम थानान्तर्गत आर्मी ग्राउण्ड के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो दिनांक 18.04.2025 के प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 20.04.2025 के रात्रि 11:00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

Ranchi: आर्मी ग्राउंड में एयर शो का आयोजन

बता दें कि, 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 09:45 बजे से 10:45 बजे तक नामकुम थानान्तर्गत आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायु सेना (INDIAN AIR FORCE) के एयर शो (AIR SHOW) का आयोजन किया गया है, जिसमें सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा हवाई करतब दिखाये जाएंगे।

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...