लैंडिंग के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, ऐसे बची ट्रेनी पायलट की जान

Desk. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। उस समय विमान में ट्रेनी पायलट पर्व जैन मौजूद थे। हालांकि विमान को नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।

ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

जानकारी के अनुसार, पायनियर एवी एविएशन कंपनी का यह विमान धनीपुर हवाई पट्टी पर उड़ान भर रहा था। दोपहर करीब 3:10 बजे जब पायलट विमान को उतारने वाला था, तभी विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेनी पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

इस घटना में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:10 बजे, पायनियर फ्लाइंग अकादमी पीएनएच का एक विमान, जिसमें एक ट्रेनी अकेले उड़ान भर रहा था, लैंडिंग के दौरान बाउंड्री वॉल से टकरा गया। ट्रेनी सुरक्षित है और आगे की बाकी कार्रवाई जारी है।

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...