Air India Express : बीमारी के बहाने सामूहिक छुट्टी पर गए स्टाफ में से 30 हुए निष्कासित, बाकियों को सायं 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम

नई दिल्ली : Air India Express विमानन कंपनी में अचानक बीमारी के बहाने सामूहिक छुट्टी पर के पायलट समेत क्रू स्टाफ के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए कंपनी ने 30 स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। बाकियों को सायं 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। अचानक उपजी स्टाफ की कमी की समस्या के चलते Air India Express को 90 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। इससे हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। Air India Express ने जल्द ही पूरे प्रकरण पर अपना बयान जारी करने की बात कही है।

Air India Express ने कहा – काम पर न आने वालों को हटाया

Air India Express विमानन कंपनी ने बीमारी के बहाने सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों के बारे में बताया है कि जिन कर्मचारियों को निष्कासित किया गया है, वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे और साथ ही उनका व्यवहार भी ठीक नहीं था। टाटा समूह की इकाई Air India Express, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय करने की प्रक्रिया में है। इसी को लेकर, पिछले कुछ समय से इस एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों में गुस्सा बना हुआ है। माना जा रहा है कि एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों ने बीमार होने का हवाला दिया है। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण मंगलवार रात से कम से कम 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Air India Express की उड़ाने रद्द होने से करीब 15 हजार यात्री प्रभावित हुए।
फाइल फोटो

Air India Express की उड़ाने रद्द होने से 15 हजार यात्री प्रभावित

मंगलवार को Air India Express की उड़ाने रद्द होने से करीब 15 हजार यात्री प्रभावित हुए। Air India Express खाड़ी के देशों में सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है। ऐसे में केबिन क्रू की कमी के चलते भारत से खाड़ी के देशों को जाने वाली कई उड़ानें रद्द हुईं। Air India Express घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजाना करीब 360 उड़ानों का संचालन करती है। बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Air India Express से रिपोर्ट मांगी है और एयरलाइन को कर्मचारियों के साथ मुद्दे तुरंत हल करने को कहा है। कोच्चि, कालीकट, दिल्ली और बंगलूरू सहित कई हवाई अड्डों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में व्यवधान हुआ। अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर ही बुधवार शाम चार बजे तक 14 उड़ानें रद्द हुईं थीं जबकि Air India Express की उड़ानों में कटौती 13 मई तक जारी रहने का अंदेशा व्यक्त किया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Air India Express से रिपोर्ट मांगी है और एयरलाइन को कर्मचारियों के साथ मुद्दे तुरंत हल करने को कहा है।
फाइल फोटो

Air India Express पर कर्मचारियों ने लगाया कुप्रबंधन का आरोप

Air India Express के केबिन क्रू की एक यूनियन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने कंपनी पर कुप्रबंधन और असमान व्यवहार करने का आरोप लगाया। कर्मचारी एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया एक्सप्रेस कनेक्ट और विस्तारा एयरलाइंस का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले विस्तारा एयरलाइंस में भी पायलट सामूहिक छुट्टी पर गए थे और एयरलाइंस की 150 से अधिक उड़ानें बाधित हुईं थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (एआईएक्सईयू) ने अप्रैल में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी की बात कही गई थी। पत्र में कहा गया था कि ‘आंतरिक नौकरियों में खाली जगहों पर बाहरी उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा रही है और योग्य आंतरिक (इन हाउस) उम्मीदवारों को दरकिनार किया जा रहा है। एचआरए सहित विभिन्न भत्ते, जो विलय से पहले मुआवजे का हिस्सा थे, को हटा दिया गया है। पत्र के अनुसार, लगातार मुनाफा दर्ज करने के बावजूद कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई। पत्र में लिखा था, ‘कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता का घोर अभाव है। वेतन, अनुभव और योग्यता की अवहेलना की जा रही है।’

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...