इजरायल के लिए Air India ने उड़ानें 30 अप्रैल तक रोकी

डिजीटल डेस्क : ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष और तनातनी के बीच उपजे हालातों को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनी Air India ने शुक्रवार को अहम फैसला लिया है। इसके तहत कंपनी ने इजरायल के लिए अपनी सभी उड़ानों पर 30 अप्रैल के लिए रोक लगा दी है। इस बारे में बयान जारी कर Air India ने कहा कि मध्यपूर्व की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों को हमने 30 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है और पूरे हालात पर हमारी नजर है।

सीएस आई 20 22Scope News

ताजा स्थिति – इजरायल ने ईरान पर किया हमला

शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर मिसाइलों से हमला किया। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से वहां की मीडिया ने यह जानकारी साझा की है। उसके अनुसार, ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके हुए। इस बीच ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरानी शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है लेकिन धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर हैं। बताया जा रहा है कि ईरान के हवाई क्षेत्र में कई उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं।

Cesto mart add 20 22Scope News

टिकट बुक करा चुके यात्रियों की मदद में जुटा Air India

ताजा हालात पर भारतीय विमानन कंपनी Air India ने कहा कि मध्यपूर्व की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव के लिए उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित कर दी गई हैं। हम अपने उन यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं जो पहले ही तेल अवीव आने-जाने के लिए बुकिंग कर चुके हैं। Air India ने कहा कि ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ईरान और इसजरायल के लिए यात्रा सलाह जारी की थी। कहा है कि अगली सूचना तक ईरान और इजरायल की यात्रा न करें।

विदेश मंत्रालय ने उन सभी भारतीयों से भी अनुरोध किया हैए जो वर्तमान में ईरान और इजरायल में रह रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में रह रहे भारतीय तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। मंत्रालय ने अनुरोध किया है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को कम लोगों के साथ ही साझा करें। इसके अलावा, भारत ने अपने यहां के मजदूरों को इजरायल भेजने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। बताया जा रहा है कि अप्रैल-मई में छह हजार निर्माण मजदूरों को वहां भेजने की तैयारी थी।

पहले ईरान ने इजरायल पर बोला था हमला

गत दिनों ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी। हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इजरायल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...