सम्राट ने कहा- मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र का परिणाम देश को देता है संदेश

मुजफ्फरपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह सांसद व बेगूसराय से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह आज मुजफ्फरपुर में एनडीए प्रत्याशी व बीजेपी के नेता डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रोड शो किया। बता दें कि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र का परिणाम देश को संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अबकी लोकसभा चुनाव में संदेश स्पष्ट है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

GOAL Logo page 0001 16 22Scope News

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजभूषण निषाद को मुजफ्फरपुरवासियों से ‘विजयश्री’ का तिलक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की यह भीड़ ने साफ संदेश दिया है कि यहां के लोगों की यही पुकार है कि फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता मोदी की गारंटी के साथ है। 10 साल में मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि भाजपा जो कहती है वही करती है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी के जीत की अपील की। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर में राष्ट्रवाद और गरीब उत्थान का झंडा बुलंद रहेगा, क्योंकि देश के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार आवश्यक है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता मोदी की गारंटी के साथ है। 10 साल में मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि भाजपा जो कहती है वही करती है।

उन्होंने कहा कि आज देश को श्रेष्ठ और विकसित बनाने के लिए ताकतवर नेतृत्व जरूरी है कि सही समय पर निर्णय ले सके। उन्होंने कहा कि आज मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि कश्मीर में धारा 370 भी समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि एनडीए को दिया गया एक-एक वोट एनडीए को 400 पार करने के नजदीक ले जाएगा और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

यह भी पढ़े : जितने भी भ्रष्टाचारी हैं सभी जाएंगे जेल – सम्राट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...