धनबाद में चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी के दौरान नकली शराब बेचते एक हिरासत में

धनबाद. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से ठीक पहले धनबाद जिले में शुरू हुई शराबबंदी मजाक बन गयी है। सरकारी शराब की दुकानों पर तो ताला लग गया है, लेकिन धनबाद रेलवे स्टेशन इलाके में अवैध शराब का कारोबार बेरोकटोक जारी है। अब इसे नियमों की अवहेलना कहें या उत्पाद विभाग के साहब का आशीर्वाद। बहरहाल एसएसपी के SOG ने स्टेशन रोड इलाके से अवैध एवं नकली शराब बेचते एक युवक को हिरासत में लिया है। साथ नकली शराब भी जब्त की है।

बता दें कि, अवैध तरीके से धनबाद स्टेशन रोड स्थित श्रमिक चौक इलाके में खुलेआम अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी शराब दुकान को 48 घंटे पूर्व बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वही किसी तरह के शराब के बिक्री पर पूर्णत रोक है और लगातार छापेमारी अभियान में चलाई जा रही है। बावजूद इसके शहर में उत्पाद विभाग के नाक के नीचे खुलेआम रात के करीब 9:30 बजे अवैध शराब की बिक्री हो रही थी।

उत्पाद विभाग के एक ऑफिसर को इसकी जानकारी दी गई। इसके बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हुई। जब इसकी सूचना जिले के एसएसपी हरदीप पी जनार्दन को दी गई तो कुछ ही देर में SOG की टीम मौके पर पहुंची और दो को मौके से पकड़ा। उनमे एक नाबालिग था, जिसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि एक सख्स को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...