दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

रांची: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली का एक्यूआई सुबह नौ बजे 407 पर रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता दिल्ली जैसी रही शनिवार को लगातार पांचवें दिन जहरीली धुंध रहने से बच्चों व बुजुर्गों में सांस और आंख से जुड़ी समस्याएं बढ़ गयी हैं. दिल्ली में पीएम 2.5 की सांद्रता पर पहुंच गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित स्वस्थ सीमा से वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी  करीब 80 गुना अधिक है. दरअसल, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट, प्रदूषण में सहायक शांत हवा की उपस्थिति और पंजाब-हरियाणा में कटाई के बाद धान की पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण पिछले सप्ताह दिल्ली- एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी है.

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...