लिप किस कर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन को देखना लोग जितना पसंद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग

आराध्या को देखने में इंटरेस्ट दिखाते हैं. आराध्या बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं,

जिनके बारे में जानने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं.

आराध्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर तो

उनके फैन पेज लाखों की संख्या में हैं. आराध्या बच्चन से जुड़ा कोई भी

पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है.

ashwariya12 22Scope News

11वां जन्मदिन मना रही आराध्या

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या का आज जन्मदिन हैं. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या आज अपना 11वां जन्मदिन मना रही हैं. आराध्या का जन्म 16 नवम्बर 2011 को हुआ था और वह बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक हैं. आराध्या बच्चन के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी मां और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह अपनी बेटी को लिप किस करती नजर आ रही हैं.

ashwariya123 22Scope News

ऐश ने कैप्शन लिखा- ‘माय लव, माय लाइफ…’

इस तस्वीर को देखकर ये साफ पता चल हैं की बेटी आराध्या अपनी मां से कितनी क्लोज हैं. दोनों के बीच के प्यार को इस तस्वीर में साफ साफ देखा जा सकता हैं. इसे शेयर करते हुए ऐश ने कैप्शन में लिखा, ‘माय लव, माय लाइफ… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.. मेरी आराध्या’. आराध्य को कई बार गाते हुए भी देखा गया.

ashwariya1 22Scope News

सोशल मीडिया पर कई बार ऐश्वर्या ने अपनी बेटी की विडियो शेयर की हैं जिसमे वो गाते हुए नजर आती हैं. जिसे फैन्स अक्सर काफी पसंद करते हैं. अपने इन्ही अलग अंदाज़ की वजह से आराध्य अपने फैन्स के बीच काफी फेमस हैं.

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...