ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्तों में अफवाहों पर लगा विराम, समारोह में एक साथ दिखा कपल

Desk. खबर बॉलीवुड से है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में तनाव की उड़ रही अफवाहों पर विराम लग गया है। ऐश्वर्या को अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल समारोह में भाग लेते देखा गया है। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, गुरुवार को मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल के वार्षिक दिवस था। इसी स्कूल में अभिषेक और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या पढ़ती है। स्कूल के इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या को अमिताभ के साथ पहुंचते और फिर अपने ससुर का हाथ पकड़कर अंदर ले जाते देखा गया है। वह इंडियन एथनिक वियर में नजर आईं। वीडियो में अभिषेक को भी साथ में वाहन से निकलते देखा गया है।

वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियां देखी जा रही है। इसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्ते में तनाव की अफवाहों का खंडन किया गया है। एक यूजर ने लिखा, “सभी अफवाहों पर हमेशा के लिए विराम लग गया है। एक दूसरे ने लिखा, “बच्चन परिवार का सम्मान करें”।

बता दें कि, ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच रिश्तों में तनाव की अफवाहें जुलाई 2024 में अनंत अंबानी की शादी के दौरान शुरू हुईं थी। शादी में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या अलग-अलग पहुंची थी। बच्चन परिवार के बाकी सदस्य- अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बेटी श्वेता, नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली एक साथ दिखे थे।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...