कफन ओढ़ निर्दलीय ही नामांकन के लिए पहुंचे अजय कुमार झा, भाजपा नेतृत्व के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना
अररिया : भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरपतगंज से नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी और उनके भाई अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विकास विभाग अरविंद कुमार चौधरी पर भड़ास निकाली।
बीजेपी नेतृत्व पर भड़के, कफन बांध कर नरपतगंज से ताल ठोकेंगे।
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे पंडित अजय कुमार झा पार्टी के आलाकमान नेताओं से आश्वासन मिलने के बावजूद टिकट न मिलने पर इतने व्यथित हैं कि बार बार वे भावुक हो जा रहे हैं और उनके आंखों से आंसु झलक जा रहा है। पार्टी के द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बावजूद उन्होंने अपने सर पर कफन बांध नरपतगंज से निर्दलीय चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भरा।
मंत्री अशोक चौधरी और उनके भाई पर साधा निशाना
नामांकन के पश्चात सोमवार शाम को पंडित अजय कुमार झा के निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री रहे। उन्होंने मंत्री अशोक कुमार चौधरी को आड़े हाथों लिया और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने की बात कही। वहीं उनके भाई अर्पित कुमार चौधरी सरकारी सेवा में रहते हुए केवल अररिया और फारबिसगंज से चार सौ करोड़ बिहार सरकार के राजस्व को नुकसान कर कमाया है। स्वतंत्र एजेंसी से जांच के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर निकलने पर बिलो और एबभ रेट में टेंडर कर करोड़ों का वारा न्यारा किया है।
राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट
Highlights