अजित शर्मा का तेज प्रताप पर तंज, कहा- BJP-JDU के बोली बोल रहे हैं लालू यादव के बड़े लाल

भागलपुर : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता इलेक्शन कमीशन के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल से निकाले गए लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने यात्रा को लेकर राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधा है। यात्रा को बेकार बताया है। शिक्षा रोजगार के मुद्दे पर बात करने की नसीहत भी दी है। इस पर बिहार में सियासत तेज है।

Goal 7 22Scope News

वोट के अधिकार की यात्रा है – अजित शर्मा

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने तेज प्रताप यादव को आड़े हाथों लिया है। तेज प्रताप की बोली को बीजेपी और जदयू की बोली बताया है। अजीत शर्मा ने कहा कि वोट के अधिकार की यात्रा है। जिस तरह से नाम काटे हैं उसके खिलाफ यात्रा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तेज प्रताप यादव उंगली उठा रहे हैं। यह सूर्य को आइना दिखा रहे हैं। बिहार के लोगों और देशवासियों से तेज प्रताप को माफी मांगनी चाहिए। तेज प्रताप यादव निश्चित रूप से एनडीए की बोली बोल रहे हैं। इस तरह की भाषा भाजपा और जदयू के लोग बोलते हैं। इसके लिए बिहार की जनता उसे माफ नहीं करेगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी या …, कांग्रेस राजद में…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...