यहां सब्जी दुकान में मिलता है एके 47, पुलिस पहुंची तो रह गई सन्न…

पूर्णिया: पूर्णिया के खजांची हाट थाना पुलिस ने आर्म्स और कारतूस के एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। खजांची हाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़े आर्म्स सप्लायर कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया है। कुणाल सब्जी दुकान की आड़ में आर्म्स की सप्लाई करता था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि खजांची हाट थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कॉलेज चौक स्थित कुणाल कुमार के सब्जी दुकान में छापेमारी कर से एके 47 का ब्रिज ब्लॉक, एक पिस्तौल और 440 जिंदा कारतूस बरामद किया।

यह भी पढ़ें – MDM में मिली मरी हुई मकड़ी, छात्रों के खाने से पहले…

एसपी ने कहा कि कुणाल कुमार पहले भी चार बार जेल जा चुका है। बेउर जेल में उसका अपराधी आर्म्स सप्लायर अमित कुमार उर्फ रोशन से जान पहचान हुआ था। बेल पर छूटने के बाद कुणाल और अमित ने हथियार की तस्करी शुरू कर दिया। वह लोगों से ऑर्डर लेता और उन्हें हथियार की सप्लाई करता था।

एसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है साथ ही कुणाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि आखिर यह कहां से हथियार लाता है। इसमें दूसरे राज्य से हथियार लाने की भी सूचना है। खास बात यह की एके-47 जैसे हथियार का ब्रीज ब्लॉक यह कहां से लाया और किसको सप्लाई करना था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BLO की ख़ुशी का वीडियो हुआ वायरल तो BDO ने गिरा दिया गाज, पढ़ें पूरी खबर…

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...