Saturday, May 31, 2025

आकाश ने पारस को दिया जवाब, लिखा- एक निष्कासन पत्र के माध्यम से हमारा हौसला टूटा नहीं हुआ है मजबूत

पटना : तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का मामला सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) पशुपति कुमार पारस की पार्टी से आकाश यादव को निकाल दिया गया है। वे छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर थे। अब पार्टी से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद आकाश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

आकाश ने पारस को दिया जवाब, लिखा- एक निष्कासन पत्र के माध्यम से हमारा हौसला टूटा नहीं हुआ है मजबूत

हमारे निष्कासन पत्र के साथ महागठबंधन में शामिल होने के लिए RLJP को ढेर सारी शुभकामनाएं – आकाश यादव

आपको बता दें कि बीते गुरुवार यानी 29 मई की देर रात आकाश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक निष्कासन पत्र के माध्यम से हमारा हौसला टूटा नहीं मजबूत हुआ है। हमारे निष्कासन पत्र के साथ महागठबंधन में शामिल होने के लिए रालोजपा को ढेर सारी शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं। चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो मंजिल मिल जाएगी या अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा।

यह भी देखें :

आकाश यादव अनुष्का यादव के बड़े भाई हैं

गौरतलब हो कि आकाश यादव अनुष्का यादव के बड़े भाई हैं। तेज प्रताप से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद आकाश ने मीडिया के सामने आकर खुलकर बयान दिया था। इसके बाद अब पार्टी की ओर से यह एक्शन लिया गया है। इसके पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाला था। अब पशुपति पारस ने अपनी पार्टी में एक्शन लिया है।

यह भी पढ़े : लालू-तेजस्वी को चेतावनी देना पड़ गया भारी, 6 साल के लिए निष्कासित हुए आकाश

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़