आलमगीर को आज भेजा जाएगा होटवार

आलमगीर आलम की 14 दिनों की रिमांड पुरी

रांची: आलमगीर आलम का 14 दिन का रिमांड आज पूरा हो गया है। ईडी उन्हें आज पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत करेगी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया जाएगा।

14 दिनों की पूछताछ में मंत्री आलमगीर आलम के सामने ईडी ने पूर्व में गिरफ्तार उनके निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर को भी बैठाकर पूछताछ की।

संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम से जुड़े ठिकानों से करीब 37.5 करोड़ रुपये नकद की बरामदगी के अलावा भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए थे।

इसके बाद ईडी ने 28 मई को मंत्री आलमगीर आलम के सामने ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन को भी बैठाया और टेंडर कमीशन के खेल को समझा।

उनके बीच वाट्सएप चैट, टेंडर कमीशन के बंटवारे को लेकर हुई बातचीत व कमीशन की राशि से संबंधित निर्णय आदि के मुद्दे पर भी ईडी ने पूछताछ की थी।

ईडी ने मनीष रंजन को अब तीन जून को चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...