रांची: सिलागाईं में हिंसा मामले में सभी आरोपी बरी

सिविल कोर्ट ने सुनाया फैसला

रांची : रांची के सिलागाईं में हुए हिंसा मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. रांची सिविल कोर्ट के न्यायाधीश एमसी झा की अदालत ने फैसला सुनाया है.

सिलागाईं: 30 जुलाई 2014 को हुआ था हिंसा

बता दें कि 30 जुलाई 2014 को ईद की नमाज अदा करने को लेकर ईदगाह की जमीन के लिए दो समुदायों के बीच में तनाव का माहौल हो गया था. इसलिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. इसी दौरान इन आरोपियों पर पुलिस वालों पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगा था. इस हिंसा में कई पुलिसवाले घायल हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने 70 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी और कार्रवाई करते हुए 48 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

hinsa1 22Scope News

दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनाया फैसला

सभी लोग जमानत पर रहते हुए ट्रायल फेस कर रहे थे. मामले में अभियोजन की ओर से 7 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था. डिफेंस की ओर से बहस कर रहे अधिवक्ता प्रितांशु सिंह ने अदालत में दलील पेश करते सभी गवाह को पुलिस का गवाह बताया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया.

सिलागाईं: हिंसा में एक ग्रामीण की हुई थी मौत

प्राथमिकी के मुताबिक एक जमीन पर धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मामूली विवाद था. पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. लेकिन कार्यक्रम के बाद एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया था. इस मामले में कुल 48 लोग गिरफ्तार किए गए थे. इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हुई थी. जिस पर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए मारे गए ग्रामीण के परिजनों को पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...