मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ JMM का धरना प्रदर्शन

Pakur: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसीत भारत गारंटी फाॅर रोजगार एंड आजिविका मिशन किए जाने के फैसले के विरोध में आज JMM ने जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह धरना प्रदर्शन पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

बाजार समिति मैदान के पास होगा धरनाः

धरना प्रदर्शन का आयोजन शहर के बाजार समिति मैदान के पास किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस धरना प्रदर्शन में राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की उपस्थिति प्रस्तावित है। जेएमएम नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के हितों के साथ खिलवाड़ है।

केंद्र सरकार के फैसले का विरोधः

JMM का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह योजना ग्रामीण रोजगार की रीढ़ है और इसके नाम व स्वरूप में बदलाव से मजदूरों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से जेएमएम केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग करेगी और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बनाए रखने की आवाज बुलंद करेगी।

 

 

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...

Chandil Murder Case: High Court ने फांसी की सजा रद्द की,...

सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया। तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं...