आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल कॉन्क्लेव 2024 आयोजित, हेल्थ प्रोफेशनल्स ने…

पटना: उड़ान सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल कॉन्क्लेव के अध्यक्ष डॉ ए के सोनी, सचिव डॉ रवि प्रकाश, नेशनल फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ जे पीएस बदल, पीके इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ पीके तिवारी, राज ट्रस्ट हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एन पी प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल कॉन्क्लेव के अध्यक्ष डॉ ए के सोनी ने कहा कि आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल एक समूह है जो मिलकर काम करती है। इसमें सभी हेल्थ प्रोफेशनल का अहम रोल है। उड़ान सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव डॉ रवि प्रकाश ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उड़ान सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के बारे में विस्तार से बताया।

आल इंडिया हेल्थ प्रोफेशनल कॉन्क्लेव के वित्त सचिव डॉ जे पी एस बादल ने कहा कि अभी की बदलती जीवन शैली एवं दवा के बढ़ते दुष्प्रभाव में फिजियोथेरपी का अहम् योगदान है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो फिट है वही हिट है। उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया और कहा कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजियोथेरपिस्ट की बहाली होनी चाहिए।

मौके पर डॉ एन पी प्रियदर्शी ने कहा कि आज बिहार में हेल्थ प्रोफेशनल में नर्सिंग की भी अहम् भूमिका है जो बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। एसडीआरएफ के एसपी जितेंद्र पांडे ने कहा कि अचानक हार्ट अटैक होने पर सीपीआर की अहम भूमिका होती है जिससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधुसूदन प्रसाद, डॉक्टर प्रवीण साहू, डॉ उमेश कुमार, डॉ उमाशंकर शाह, डॉक्टर अभिषेक दीप, डॉ कन्हैया सिंह एवं देश से लगभग 500 प्रतिनिधियों ने इस कॉन्क्लेव में भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- कई मामलों में फरार SITAMARHI का कुख्यात सुरत से गिरफ्तार, स्वीकार की…

2024

2024 2024

Highlights

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...