ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय एकता: हर दल ने एक सुर में कहा- आतंक के खिलाफ देश एकजुट है

नई दिल्ली: देश की सुरक्षा चुनौतियों के बीच दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने अभूतपूर्व एकता दिखाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सभी दलों को जानकारी दी गई और सभी नेताओं ने एक स्वर में सरकार और सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। बैठक के बाद नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि इस संकट की घड़ी में देश एकजुट है और आतंक के खिलाफ जारी अभियान में हर दल साथ खड़ा है।

बैठक की शुरुआत में रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रगति और हालात की विस्तार से जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने अब तक दुश्मन के 21 चिन्हित आतंकी ठिकानों में से 9 को तबाह कर दिया है। 12 टारगेट अभी बाकी हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन को लेकर ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी मुख्यालयों पर हमले को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष इस वक्त सरकार के साथ खड़ा है और आतंक के खिलाफ हर कदम में सहयोग देगा। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आतंकी ठिकानों पर हमले को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कहा कि विपक्ष की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है और इस गंभीर मुद्दे पर सभी दलों ने परिपक्वता दिखाई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद कहा कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है और आज की बैठक ने यह साबित कर दिया कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। सभी दलों ने सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि सरकार के हर निर्णय का समर्थन किया जाएगा।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मौजूदा स्थिति में देश को दो मोर्चों — एलओसी और एलएसी — पर संभावित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी दलों ने सरकार को सतर्क रहने और रणनीति मजबूत करने का सुझाव दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि इस संकट की घड़ी में हर भारतीय को एकजुट रहना चाहिए। बैठक में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया।

रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, इसलिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। लेकिन सभी दलों को भरोसे में लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है।


Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...