Advertisement
Advertisement

विश्व ने देखा India पर आतंकी हमला करने का अंजाम, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री…

विश्व ने देखा India पर आतंकी हमला करने का अंजाम, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री...

Google पर 22Scope चुनें

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया साथ ही 5 टॉप आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर पर पलटवार करते हुए पाकिस्तानी सेना भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया और सैन्य ठिकानों के साथ ही नागरिक वाले क्षेत्रों को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें मार गिराया। India 

भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के साथ ही कई सैन्य एयरबेस तबाह हो गये जिसके बाद पाकिस्तान घुटने के बल आ गया और अमेरिका के सामने मध्यस्थता के लिए गिरगिराने लगा। शनिवार की शाम दोनों देशों के डीजीएमओ के फोन पर बात करने के बाद सीजफायर पर सहमति बनी। ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की खूब सराहना की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना कर रहा है। India India India India India 

यह भी पढ़ें – नहीं सुधरेगा Pakistan, घोषणा के कुछ देर बाद ही सीजफायर का किया उल्लंघन

हमने अपनी मजबूत प्रतिक्रिया से पूरे विश्व को संदेश दिया है कि हम अपने देश में हुए आतंकी हमले के विरोध में न सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाने में सक्षम हैं बल्कि उनके ठिकानों और उनके आकाओं तक को बर्बाद करने में सक्षम हैं। हमने जब पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया तो पाकिस्तान ने हमारे नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जिसके जवाब में हमारी सेना ने पाकिस्तान में अंदर तक घुस कर उनके सैन्य ठिकानों को बर्बाद कर दिया। हमारी सेना की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी सेना के साथ ही अन्य सभी हेडक्वार्टर हैं।

हमने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि भारत में आतंकवादी हमले करने का क्या अंजाम होता है। हमने पुलवामा और उरी हमला के बाद भी एयर स्ट्राइक किया था और पहलगाम हमला के बाद हमारी कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया ने देखा और भारतीय सेना का अभिनंदन कर रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos    Pakistan Pakistan

यह भी पढ़ें-   Operation Sindoor: भारत ने तोड़े पाक आतंकी संगठनों के कमर, 5 टॉप आतंकी ढेर…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...