रांची: नगर निगम ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 14 लाभुकों को आवंटन रद्द कर दिया है। निगम के अनुसार, इन लाभुकों ने पहली किश्त के बाद कोई राशि जमा नहीं की है।
आवंटन रद्द करने की जानकारी नगर निगम के सहायक प्रशासक ने जारी की है। इनमें रेणु देवी सिंघानिया, जीतेंद्र कुमार, सचिव कुमार, सोनी कुमारी, मुन्ना महली, रूबी देवी, सुप्रिया देवी, जशो देवी, राम बर्न सिंह, दीपक तिवारी, बीना देवी, शशिकांत दास, संतोष दीक्षित और अमरेश कुमार झा के नाम शामिल है।
निगम ने इन आवंटियों को आपत्ति या शिकायत दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया है।















