Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज ;जांच पर उठाए सवाल

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव Amba Prasad ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं. Amba Prasadने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- बंदी भी वापस ले लिया गया। मशाल जुलूस भी वापस हो गया। और हो भी क्यों ना क्योंकि कहानी के रचयिता भी यही लोग हैं। पात्र भी यही लोग हैं। चरित्र भी वही लोग हैं। मैं डीजीपी मैडम तदाशा मिश्रा आपको पता है कि मैं माननीय डीजीपी मैडम माननीय नहीं आदरणीय डीजीपी मैडम तदाशा मिश्रा जी जो आपके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 1 426 को आपके निर्देशानुसार जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाया गया था या प्रेस रिलीज जारी कराया गया था कुसुंबा और विष्णुगढ़ के उस बच्ची के जघन्य अपराध जिसने किया था उसका का उद्भेदन के रूप में उस प्रेस विज्ञप्ति को जब पढ़ते हैं तो झारखंड पुलिस के काबिलियत पे हंसू या रोऊं समझ में नहीं आता है।

अंबा प्रसाद ने पूछे सवाल

जब पूरा प्रदेश और पूरे देश में यह सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा को लेके उसका कारण को लेके या गिरफ्तारी का उद्भेदन को लेके बेचैनी से लोग इंतजार कर रहे थे तब ये प्रेस रिलीज जारी किया जाता है मध्य रात्रि में अब मेरा सवाल जो है वो पूर्ण रूप से ये प्रेस रिलीज पे आधारित है।

प्रेस रिलीज में जो लिखा हुआ है उससे बाहर नहीं है। और मेरा सवाल सीधा डीजीपी मैडम से है जो मैं सीधा आती हूं सवाल पे। प्रेस रिलीज के अनुसार जो मृतिका की मां है वही हत्यारण है और वही सूचक भी है। तो जो इस पे कांड दिखाया गया है जो कांड ये प्रेस विज्ञप्ति पे तो क्या ये एफआईआर का आवेदन बदला गया?
क्योंकि अगर नहीं बदला गया तो अभियुक्त और सूचक दोनों एक है। सूचक भी वही है। अभियुक्त भी वही है। तो इसमें एफआईआर किससे साबित करवाइएगा?

ये 26 तारीख को एसआईटी का गठन किया गया। 30 तारीख के शाम से पहले एसआईटी का गठन में बड़े-बड़े आईपीएस ऑफिसर भी थे। सारे मतलब ये एसआईटी गठन जो हुआ उसमें बड़े-बड़े आईपीएस ऑफिसर रहे। इस एसआईटी में लेकिन 30 तारीख के शाम के पहले किसी को भी घटना के इर्द-गिर्द भी नहीं देखा गया। सब सो रहे थे क्या?

कब ये भीम राम और ये जो 

मृतिका की मां है रेशमी देवी और जो भक्ताईन है शांति देवी कब ये लोग से पूछताछ किए। अब इनके द्वारा जो पुलिसिया बयान लिया गया तो क्या सिर्फ इनके द्वारा पुलिसिया बयान को छोड़ के क्या आपने कोई सबूत इकट्ठा किया? क्योंकि पुलिसिया बयान पे कोर्ट में नहीं चलता है। उसके आधार पे आप किसी को अरेस्ट कर सकते हैं। लेकिन कोर्ट में पुलिसिया बयान के हिसाब से ट्रायल नहीं चलता ना ही उस पे सजा होता है। तो क्या सबूत आपने इकट्ठा किया? सिर्फ कहानी से तो नहीं होगा ना।

आप बताइए कि यह कैसी पुलिसिंग है?

ये मैं शुरू से जानती थी और डीजीपी मैडम भी जानती थी कि असली कहानी क्या है और मतलब आप देखिए कि बीजेपी के लोग भी पूरा जोर-जोर से तामझाम से पूरा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हम भी निकले थे विरोध प्रदर्शन करने ताकि उन लोगों के कथनी के अनुसार आप काम ना करें। लेकिन वही हुआ जो मेरा आशंका था। इसलिए मैंने सीबीआई जांच का मांग किया था और एक तारीख को बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल भी गया था मिलने के लिए डीजीपी मैडम से तो क्या वही ये कहानी देके आए हैं अब आप बताइए कि कौन रात्रि में मध्य रात्रि में डीजीपी मैडम कौन डीजीपी जाते हैं अनुसंधान करने के लिए वो भी 10 दिन के बाद और वहां पे होते हुए भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लेते हैं।

जो घिनौना सच जो छुपाने का कोशिश किया जा रहा है ताकि बीजेपी वालों का जो बोलती है वो बंद ना हो जाए क्योंकि जब कपड़ा में दाग लगेगा गंदा होगा तो कपड़ा तो आदमी बदलेगा ही ना कौन मुंह से फिर आएगा कैसे मुंह दिखाएगा तो ये तो बोलेंगे ही कि हमारा नहीं है और आप लोग के मीडिया में वो बोल भी रहे हैं कि हमारा कार्यकर्ता नहीं है उस पे भी हम आएंगे खैर हम दिखा ही देते हैं कि देखिए एक फोटो में प्रदीप यादव जी जो है सॉरी एक फोटो में जो प्रदीप प्रसाद जी हैं। हजारीबाग के विधायक बीजेपी विधायक उनके साथ हैं। एक में हजारीबाग के सांसद के बगल में बैठने का हैसियत रखते हैं और उन बीच में सोचिए कि उसके बगल में एक बड़ा पुलिस पदाधिकारी है। बीच में देखिए इस तरह का हैसियत है इसका और एक फोटो में बड़का गांव के बीजेपी विधायक के साथ बगल में बैठे हैं। और एक फोटो में बड़कट्ठा विधायक के बगल में भी फोटो देखिए। लेकिन बाकी राजनीतिक दल के साथ आपको इस तरह का फोटो क्यों नहीं दिखा? सब लोग तो जा रहे थे ना। अब ये बोलते हैं कि हमारा ठीक है हमारा नहीं है। हमारा नहीं है बोल के आप तो बच नहीं सकते। देखिए इसमें उसने बीजेपी का पट्टा भी पहना हुआ है जो फ्रंट में है। अब देखिए कि ये सक्रिय रूप से वहां पर नेतृत्व कर रहा है। तो सबसे पहले तो देखिए मृतिका जो है वो बच्ची के बारे में जब सब सोच रहे थे सब का रौनता खड़ा हो रहा था तब हम लोग ये विश्वास किए थे कि पुलिस अच्छे से अनुसंधान करेगी।

Amba Prasad ने आगे कहा कि -हां। तो 24 तारीख के शाम को 7:00 बजे से लेकर 9:30 बजे के बीच में अचानक रश्मि देवी उसकी छोटी बेटी का हत्या कराने के लिए भीम राम के पास जाती है और बोलती है कि हमको इसका बलि चढ़ाना है आप साथ चलिए और वो राजी भी हो जाता है और साथ में चला जाता है भक्ताइन के घर कहां से लाते हैं ऐसा वाहियात कहानी कोई विश्वास करे चलेगा जी ऐसा होता है कभी सुने हैं आजकल खाने का मतलब दावत भी अगर किसी को देंगे ना तो अनजान के घर कोई जाता भी नहीं है खाना खाने के लिए और आप सोचिए कि भीम राम भीम राम जैसा कोई करेगा और भीम राम चला भी गया और चला गया भक्तायन के घर सिर्फ चला नहीं गया वही गला घोट के मारा वही गला घोट उठ के मारता भी है और उसके बाद पैरा साथ में लिखा हुआ है कि फिर पत्थर से भीमराम ने मृतिका का सर फोड़ दिया। यह चंदा मामा का कहानी सुनकर लगता है कि डीजीपी मैडम के साथ-साथ जितने भी उनके टीम के लोग हैं जितने भी सब कांस्टेबल से भी निचले दर्जा का उनको ज्ञान है। क्यों पद में बैठे हुए हैं? छोड़ दीजिए ना।

इस पे माननीय उच्च न्यायालय माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय अगर इस विषय पर चुप रहेंगे तो हम देशवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय समय रहेगा। अगर उनकी चुटि होगी तो ये हम सबके लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय होगा। और संविधान का गरिमा तभी बचेगा जब इस कांड में तीनों स्तंभ का संविधान का गरिमा तभी बचेगा जब ये तीनों मिलके इस कांड में सटीक अनुसंधान होगा और जो अपराधी है उसको सजा दिलाने का काम करेंगे। क्योंकि इस तरह का जो इन्वेस्टिगेशन है ये तो आप साफ आपके बीच में हम रख ही दिए हैं। अब बीजेपी कहती थी ना कि हम लाश पे राजनीति नहीं करते हैं। तो ये सही कहती है। ये लोग लाश पे राजनीति नहीं करते हैं। जिंदा लोगों को पहले लाश बना देते हैं। उसके बाद लाश के ऊपर राजनीति करते हैं।

Saffrn

Trending News

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img