अंबिका ने जीती स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 का अवार्ड

छपरा : छपरा रिबेल स्पीकिंग कोर्स में चल रहे इस कंपटीशन के कुल 16 प्रतिभागियों के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी सवाल जवाब के बाद अंबिका कुमारी छपरा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 बनी। छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में आज रिबेल के द्वारा एक प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा एवं कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

हर साल की तरह इस साल भी रिवेल के द्वारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रतियोगिता करवाया गया। जिसके जज के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं शहर के सीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल विकास कुमार को इस प्रतियोगिता का जज बनाया गया। काफी कड़ा मुकाबला प्रतिभागियों के बीच चला। अंततः अंबिका कुमारी ने बाजी मारी और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 का खिताब अपने नाम किया। वहीं इस पुरस्कार को पाकर अंबिका काफी खुश दिखीं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कोई भी प्रतियोगिता में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और लगन होना बहुत ही जरूरी होता है।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...