बिहारियों को ही क्यों, हमें भी चाहिए बिहार में एक और झारखंड-जगरनाथ महतो

Ranchi-शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी भाषा विवाद के बीच एक और झारखंडी बम फोड़ कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है.

भोजपुरी-मगही और मैथिली भाषा-भाषियों के द्वारा  झारखंड में एक अलग बिहार की मांग के सवाल पर जगरनाथ महतो ने कहा है कि बिहारियों को ही क्यों, हम झारखंडियों को भी बिहार में एक और झारखंड चाहिए.बिहार के  भागलपुर और जमुई में आदिवासियों की एक बड़ी आबादी निवास करती है, उनकी भाषा और संस्कृति बिहारियों से एकदम अलग है, तो फिर यह बिहार का हिस्सा क्यों है, क्यों नहीं इसे झारखंड में शामिल किया जाय.शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बेहद साफ लफ्जों में कहा कि हमारी लड़ाई केवल धनबाद और बोकरो से भोजपुरी, मगही को स्थानीय भाषा की श्रेणी से हटवाने की है, इन दोनों जिलों में एक भी भोजपुरी, मगही, मैथिली या अंगिका भाषा भाषी गांव नहीं है. फिर इन जिलों की स्थानीय भाषा मगही और भोजपुरी कैसे हो सकती है.

भोजपुरी,मगही भाषा भाषियों के द्वारा एक अलग झारखंड की मांग पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे किन जिलों को लेना चाहते है.  जगरनाथ महतो ने यह भी साफ कर दिया कि सरकार झारखंड में इन भाषाओं का सर्वे करवा रही है. उसके बाद इन दोनों जिलों से इन भाषाओं को स्थानीय भाषा की श्रेणी से हटवाने की कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट- प्रतीक 

जो झारखंडियों की बात करेगा, वही झारखंड पर राज्य करेगा- झारखंडी जनसंघर्ष मोर्चा

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...