शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पुतला दहन

Ranchi- राजधानी रांची के धुर्वा में भोजपुरी भाषा भाषियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर भोजपुरी भाषा

का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया है. भोजपुरी भाषियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाषा पर गंदी राजनीति बंद नहीं हुई तो उन्हे प्रोजेक्ट भवन में घुसने नहीं दिया जाएगा.

भोजपुरी समाज के लोगों ने कहा कि  अगर शिक्षा मंत्री भाषा पर राजनीति करना बंद नहीं करेंगे

तो उन्हें प्रोजेक्ट भवन में घुसने नहीं देंगे।

भोजपुरी भाषा भाषियों का आरोप है कि शित्रा मंत्री जगरनाथ महतो भाषा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं,

भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली के विरुद्ध विवादास्पद टिप्पणी की जा रही है.

बता दें कि जगरनाथ महतो ने कहा था कि वे प्योर झारखंडी है और प्योर भोजपुरी विरोधी है.

किसी भी कीमत पर बोकारो-धनबाद से इन भाषाओं को  हटाया जाएगा.

गौरतलब है कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने भोजपुरी, मगही और अंगिका को

धनबाद और बोकारो का क्षेत्रीय भाषा बताया गया है.

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...