अमित अग्रवाल को ईडी ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

जांच के दौरान मिले मनी लाउंड्रिंग के सबूत, अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख के साथ पकड़वाया था

रांची : ईडी ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

अमित अग्रवाल को पूछताछ के लिए दस्तावेजों के साथ शुक्रवार को ईडी कार्यालय बुलाया था.

पूछताछ के बाद ईडी ने अमित को गिरफ्तार कर लिया.

अब शनिवार को उसे पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जायेगी.

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख रुपए के साथ

अमित अग्रवाल ने ही पकड़वाया था. इस मामले में झारखंड व बंगाल के दो-दो पुलिस अधिकारी

भी ईडी की रडार पर हैं. इन पर अमित अग्रवाल के साथ मिलकर

राजीव कुमार के खिलाफ साजिश रचने का संदेह है.

ईडी को मिली थी अवैध तरीके से रुपयों के लेन-देन की जानकारी

राजीव कुमार की गिरफ्तारी के बाद मनी लाउंड्रिंग की जांच के दौरान ईडी को

अवैध तरीके से रुपयों के लेन-देन की जानकारी मिली थी. इस मामले में अमित से पूछताछ की गई थी,

लेकिन ईडी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है.

अमित ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में राजीव पर केस दर्ज कराया था.

आरोप था कि एक जनहित याचिका मेनेज करने के नाम पर राजीव ने उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की थी.

50 लाख रुपए की पहली किस्त लेने राजीव कुमार कोलकाता आए थे.

उन्होंने दावा किया था कि कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर 31 जुलाई को उनकी गिरफ्तारी करवाई थी.

18 अगस्त को ईडी ने दर्ज की थी प्राथमिकी

अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को लेकर

ईडी रांची ने 18 अगस्त को जांच के लिए ईसीआईआर दर्ज किया था. इसके बाद पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में कैश कांड की जांच के लिए राजीव कुमार से पूछताछ की जरूरत बताते हुए पुलिस रिमांड पर देने का अनुरोध किया था.

न्यायालय के आदेश के आलोक में कोलकाता से 21 अगस्त को रिमांड पर लाने के बाद ईडी ने राजीव से पूछताछ की और रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद 31 अगस्त को कोलकाता जेल पहुंचा दिया. फिर राजीव कुमार को कोलकाता स्थित सक्षम न्यायालय ने कैश कांड में जमानत दे दी.

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...