CM आवास में NDA कोर कमिटी की बैठक शुरू, अमित शाह करेंगे रणनीतियों पर चर्चा

पटना: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। बिहार आगमन के साथ ही उन्होंने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया और ताबड़तोड़ बैठकें और कार्यक्रम कर रहे हैं। शनिवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के सभी विधायक, सांसद समेत वरीय नेताओं के साथ एक बैठक की। रविवार को अमित शाह राजधानी पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोपालगंज पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें – Bihar में बाढ़ बन जायेगा भूतकाल, अब माता सीता की बारी, लालू राबड़ी पर भी बरसे अमित शाह

गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दुबारा पटना पहुंचे जहां वे सीएम आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आवास में अमित शाह बिहार NDA कोर कमिटी की बैठक कर रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार के दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ ही NDA के वरीय नेता भी पहुंचे हैं।

NDA नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर होगी चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि एनडीए कोर कमिटी की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति के साथ ही बिहार में चुनाव की तैयारी की समीक्षा भी अमित शाह करेंगे। बता दें कि बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए एक बार मोदी-नीतीश के नेतृत्व में NDA सरकार बनाने की अपील की

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...