भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह, रथ यात्रा में शामिल नहीं होंगे सीएम

अहमदाबाद : अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा निकाली जाएगी.

जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में शामिल हुए.

भगवान की आंखों पर बांधी गई पट्टी को मंगला आरती के बाद खोला गया.

भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ शनिवार को नगरयात्रा पर निकलेंगे.

नगरयात्रा पुराने अहमदाबाद में 19 किलोमीटर लंबी होगी.

amit shah1 22Scope News

सीएम भूपेंद्र पटेल को हुआ कोरोना

वहीं पहली बार ऐसा होगा कि रथ यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कोरोना संक्रमित होने की वजह से शामिल नहीं हो सकेंगे. बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह या कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी रथ में सोने के झाडू से झाडू लगाकर भगवान की पहिंद विधि कर सकते हैं.

amit shah12 22Scope News

अहमदाबाद रथयात्रा की ये है खासियत

अहमदाबाद की भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की खासियत ये है कि रथयात्रा में सबसे पहले 17 हाथी, 101 ट्रक में भगवान जगन्नाथ की अलग-अलग झांकिया निकाली जाती हैं. उधर, मंगला आरती में शामिल होने के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी. अमित शाह ने लिखा कि अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में सम्मिलित होकर महाप्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया. रथ यात्रा के शुभ अवसर पर यहां आकर महाप्रभु की आराधना करना मेरे लिए हमेशा एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति का क्षण होता है. महाप्रभु सभी पर अपनी कृपा बनायें रखें. जय जगन्नाथ.

amit shah123 22Scope News

प्रेम दरवाजा से शुरू होती है यात्रा

अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होने वाली रथयात्रा मंदिर से सरसपुर इलाके में जाएगी. इसे भगवान के मामा का घर कहा जाता है. माना जाता है कि यहां 2 लाख से ज्यादा लोग भगवान के प्रसाद के तौर पर भोजन ग्रहण करते हैं. इसके बाद पुराने अहमदाबाद के प्रेम दरवाजा से होती हुई यात्रा शाम को मंदिर में वापस लौटती है.

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img