Bhagalpur-मिड डे मील की मार दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार

Bhagalpur- नवगछिया के झल्लू दास टोला स्थित मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से दो दर्जन के अधिक बच्चे बीमार पड़ने की खबर है. बच्चों के बीमार पड़ने की खबर मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगरा में भर्ती करवाया गया. स्कूली ड्रेस में बच्चों को देख कर चिकित्सकों के भी होश उड़ गए. उल्टी और दस्त से बच्चों की हालत पस्त हो रही थी. कुछ बच्चों का इलाज सरकारी अस्पताल में तो कुछ बच्चों का इलाज निजी क्लिनिक में करवाया जा रहा है. 

मामले में सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने बतलाया कि बीमार बच्चों का इलाज के चिकित्सकों की टीम लगी हुई है. इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल भी अस्पताल पहुंचे है. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है. लेकिन बच्चों की स्थिति स्थिर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक बच्चों ने चावल दाल और सब्जी  खाया था. खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी बड़े पदाधिकारियों को दी गई है. मध्याह्न भोजन किस तरह से बनाया गया था, इसकी जांच की जा रही है.  

रिपोर्ट अंजनी कुमार

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...